पूर्णिया में 16 साल की लड़की की मौत:घर में चटाई पर बैठकर मोबाइल चला रही थी, जहरीले सांप ने काटा

Sep 2, 2025 - 08:30
 0  0
पूर्णिया में 16 साल की लड़की की मौत:घर में चटाई पर बैठकर मोबाइल चला रही थी, जहरीले सांप ने काटा
पूर्णिया में जहरीले सांप ने 16 साल की लड़की को काट लिया। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मनोज ऋषि की बेटी फेकनी कुमारी(16) के तौर पर हुई है। घटना जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दनसार वार्ड-12 की है। घर में मचा कोहराम पिता मनोज ऋषि ने बताया कि बेटी खाना खाने के बाद अपने कमरे में चटाई बिछाकर बैठी थी। वो मोबाइल चला रही थी। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। जिसके बाद वो चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर कमरे में पहुंचा। सांप को भागते हुए देखा। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से जलालगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पूर्णिया GMCH रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News