जहानाबाद में अनुसचिवीय कर्मचारियों की हड़ताल 25वें दिन भी जारी:10 सूत्री मांगों को लेकर विरोध, वेतन और बीमा समेत कई मुद्दे शामिल

Sep 2, 2025 - 16:30
 0  0
जहानाबाद में अनुसचिवीय कर्मचारियों की हड़ताल 25वें दिन भी जारी:10 सूत्री मांगों को लेकर विरोध, वेतन और बीमा समेत कई मुद्दे शामिल
जहानाबाद में बिहार अनुसचिवीय कर्मचारियों की हड़ताल 25वें दिन भी जारी है। कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला मुख्यालय में आयोजित धरना कार्यक्रम में अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) के पूर्व जिला सचिव कृष्णा प्रसाद ने कहा कि सरकार को पहले ही संघ से वार्ता कर मांगें मान लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि महासंघ इस आंदोलन के साथ तब तक चट्टान की तरह खड़ा रहेगा, जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में शामिल हैं: - समाहरणालय के लिपिकीय संवर्ग के पद-सोपान और ग्रेड-पे में संशोधन - MACP के बदले अगले ग्रेड के अनुसार वेतन निर्धारण - राज्य के कार्यालयों में नई बहाली द्वारा कार्यबल में वृद्धि - चिकित्सा प्रतिपूर्ति की अनुमानित राशि का 75% अग्रिम भुगतान - केंद्र के समान प्रतिवर्ष बोनस की व्यवस्था - 50 लाख का दुर्घटना बीमा - समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों को जिला कैडर में बनाए रखना कर्मचारियों ने संकल्प लिया है कि वे राज्य स्तर से लेकर डिवीजन स्तर तक अपना आंदोलन तब तक जारी रखेंगे, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News