गंगा नदी में डूबने से किशोर की मौत:भागलपुर में 5 बच्चों के साथ नहाने गया था, पैर फिसलने से हादसा

Sep 6, 2025 - 16:30
 0  0
गंगा नदी में डूबने से किशोर की मौत:भागलपुर में 5 बच्चों के साथ नहाने गया था, पैर फिसलने से हादसा
भागलपुर में शनिवार को गंगा स्नान के दौरान 12 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मणि कुमार (12) के तौर पर की गई है। मोहल्ले के पांच बच्चे सुबह गंगा स्नान करने घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान नहाने के क्रम में मणि अचानक फिसल कर गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मामला जोगसर थाना क्षेत्र के शंकर टॉकीज घाट का है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मृतक मणि के पिता गिगल महतो ने बताया कि वह रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर रहते हैं। बच्चा दोस्तों के साथ नहाने गया था घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा, "मेरा बच्चा दोस्तों के साथ नहाने गया था। पता नहीं चला कब गहरे पानी में चला गया। जब तक लोगों ने उसे बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी।" वार्ड पार्षद संजय सिन्हा ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। कई वार्डों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। हर साल बाढ़ के समय ऐसे हादसे होते हैं। लेकिन प्रशासन और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री दी गयी, लेकिन शहरी इलाकों में बाढ़ प्रभावित लोगों की अब तक कोई मदद नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जोगसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News