नवादा में बुधवार की रात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय का आगमन हुआ है। जहां गुरुवार को नवादा के रजौली में होने वाले NDA सम्मेलन से पहले गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का हिसुआ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वागत में खड़े जनता के द्वारा ने फूलमालाओं से स्वागत करते हुए 'बिहार का सीएम कैसा हो, नित्यानंद राय जैसा हो' के नारे लगाए। नित्यानंद राय ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। नित्यानंद राय ने महागठबंधन पर किया तीखा प्रहार वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक अनिल सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में नित्यानंद राय ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने धारा 370, कश्मीर मुद्दा और राम मंदिर निर्माण पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को घर मिले हैं और मुफ्त अनाज वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महागठबंधन को वोट के माध्यम से जवाब देने का आह्वान किया। वहीं हिसुआ विधानसभा मुद्दा पर भी जोरदार आवाज उठी है। जहां नित्यानंद राय ने लोगों से अपील किया कि आप लोग NDA की हाथों को मजबूत कीजिए और NDA को जिताने की अपील की है।