हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रभात संगीत दिवस

Sep 17, 2025 - 04:30
 0  0
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रभात संगीत दिवस
सिटी रिपोर्टर|बेतिया : शहर के बानुछापर में आनंद मार्ग आश्रम(दीदी क्वार्टर) में प्रभात संगीत दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सायं 1 से 4 शाम बजे तक बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन के बाद आनंद मार्गी गायन किया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के बेतिया शाखा के डाईसिस सेक्रेटरी अवधूतिका आनंद प्रमिति आचार्या ने कहा कि 5018 संगीतों का संग्रह है। प्रत्येक गीत अपने आप में विशिष्ट है। प्रभात संगीत संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में एक नवीन युग का सूत्रपात करता है, इस संग्रह में विविध अवसरों के लिए उपयुक्त गीत है। भक्ति, आध्यात्मिक जागृति, प्राकृतिक सौंदर्य, सामाजिक अभ्युदय, लोक जीवन, बाल मन आदि से संबंधित विलक्षण गीत इस संग्रह को समृद्ध करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News