समस्तीपुर में मां और बेटी के साथ मारपीट:महिला की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में एडमिट; मक्के की खूटी तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था

Aug 30, 2025 - 16:30
 0  0
समस्तीपुर में मां और बेटी के साथ मारपीट:महिला की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में एडमिट; मक्के की खूटी तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था
समस्तीपुर में मां और बेटी के साथ मारपीट हुई है। मां की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया। पीड़िता की पहचान सुनील सहनी की पत्नी मलिया देवी(50) के तौर पर हुई है। मक्के की खूटी तोड़ने को लेकर गांव के लोगों से विवाद हुआ था। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के मशीना कोठी गांव की है। सुनील सहनी ने बताया कि बेटी और पत्नी खेत पर मक्के की खूटी तोड़ने के लिए गई थी। इस दौरान गांव के रामबली ने तोड़ने से मना कर दिया। विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। तब तक वो फरार हो गया था। पत्नी को पहले खानपुर पीएचसी लाया। जहां से बेहतर उपचार के लिए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शिवकुमार यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित का बयान दर्ज कर संबंधित थाने को भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News