नीमडीह आहर में डूबने से 2 बच्चों की मौत:नवादा में स्कूल से लौटते समय नहाने गए थे दोनों,  ग्रामीणों ने निकाला बाहर​​​​​​​

Sep 3, 2025 - 08:30
 0  0
नीमडीह आहर में डूबने से 2 बच्चों की मौत:नवादा में स्कूल से लौटते समय नहाने गए थे दोनों,  ग्रामीणों ने निकाला बाहर​​​​​​​
नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड में एक दुखद घटना सामने आई है। रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के नीमडीह आहर में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान नावाडीह गांव के रहने वाले आफताब अंसारी के 10 वर्षीय बेटे रहमत अली और हबीब खान के 11 वर्षीय बेटे कैयान अंसारी के रूप में हुई है। दोनों बच्चे स्कूल से लौटते समय नीमडीह आहर में नहाने चले गए थे। गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों के शव को आहर से बाहर निकाला।कौआकोल के सीओ मनीष कुमार के निर्देश पर रूपौ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News