गोपालगंज में NDA का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन:7 सितंबर को जुटेंगे एक लाख कार्यकर्ता, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

Sep 2, 2025 - 00:30
 0  0
गोपालगंज में NDA का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन:7 सितंबर को जुटेंगे एक लाख कार्यकर्ता, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा
गोपालगंज के रॉल्सन होटल में रविवार को जदयू जिला अध्यक्ष आदित्य शंकर शाही की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आगामी 7 सितंबर 2025 को कुचायकोट में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित करने की घोषणा की गई। घोषणा के बाद सभी पार्टी के नेताओं ने अपनी अपनी बाते रखते हुए 2005 की सरकार की जिक्र करते हुए राजद पर जमकर हमला बोला। आगामी होने वाले एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में एक लाख लोगों के पहुंचने की दावा किया गया। दरअसल पत्रकारों को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी संतोष कुशवाहा ने कहा कि 2005 से पहले बिहार बदहाली की स्थिति में था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “बीमार बिहार” को “बढ़ता बिहार” बना दिया। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर का सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। जदयू जिला अध्यक्ष आदित्य शंकर शाही ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता के विश्वास को ही बिहार के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताया। हम पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह राणा ने कहा कि उनकी पार्टी सहयोगी दल के रूप में NDA के साथ मजबूती से खड़ी है। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमेर कुशवाहा ने कहा कि “कुचायकोट से इस बार अमरेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय को विधायक बनाकर विधानसभा भेजा जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान नागरिक परिषद महासचिव वीरेंद्र सिंह डांगी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमेर कुशवाहा, लोजपा जिला उपाध्यक्ष अंशु मिश्रा, भाजपा वरिष्ठ नेता मार्कण्डेय राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News