उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा 7 को आएंगे अंबा

Sep 2, 2025 - 04:30
 0  0
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा 7 को आएंगे अंबा
अंबा | सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आगामी 7 सितंबर को अंबा प्रखंड के चिलहकी हाई स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।कुटुंबा प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि उपमुख्यमंत्री का आगमन कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रविवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी की गई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह चंद्रवंशी, जीतू तिवारी, हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी साबित होगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के संबोधन से कार्यकर्ताओं का मनोबल और भी बढ़ेगा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News