71 वर्षों से स्थापित है प्रतिमा

Sep 28, 2025 - 04:30
 0  0
71 वर्षों से स्थापित है प्रतिमा
सिटी रिपोर्टर | करायपरसुराय स्थानीय बाजार के वार्ड संख्या 9 स्थित दुर्गा मंदिर का इतिहास 71 वर्ष पुराना है। दुर्गा पूजा समिति के सचिव चंद्रशेखर ने बताया कि यहां लगभग 71 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। दुर्गा पूजा को लेकर सजावट का कार्य चल रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी आकर्षक पंडाल बनाया जाएगा। साथ ही लाइटिंग की खूबसूरत व्यवस्था होगी। समिति के अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर तीन दिन लोगों के मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। जिसमें अष्टमी के दिन जागरण किया जाता है। कमिटी के सलाहकार रामानुज कुमार ने बताया कि मेले में दूर-दूर से आए लोगों के मनोरंजन के लिए नवमी एवं दशमी को विदेशिया पार्टी का आयोजन किया जाता है। यहां अष्टमी के दिन से श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News