राष्ट्रीय लोक अदालत में 1611 मामलों का निष्पादन, 3.11 करोड़ का समझौता

Sep 14, 2025 - 04:30
 0  0
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1611 मामलों का निष्पादन, 3.11 करोड़ का समझौता
भास्कर न्यूज | खगड़िया बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को सिविल कोर्ट खगड़िया और अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया गया। लोक अदालत में कुल 1611 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें पक्षकारों के बीच 3 करोड़ 11 लाख 86 हजार 971 रुपए की आपसी सहमति से समझौता कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार बच्चन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री मनोज कुमार द्विवेदी, जिला एवं अपर न्यायाधीश प्रथम संजय कुमार, स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्तव, डालसा सचिव चंदन कुमार, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News