संदेश लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस
भास्कर न्यूज|खगड़िया प्रखंड कांग्रेस कमेटी, मानसी, नगर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई खगड़िया के संयुक्त तत्वावधान में निकाली जा रही जय जवान, जय किसान, जय संविधान यात्रा के दूसरे दिन का कार्यक्रम शनिवार को उत्साह और जनसहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित कसरैया मोड़ से हुई, जो ढाका स्कूल, ठठ्ठा, चूकती, राजाजान होते हुए श्रद्धेय शहीद चन्ना माधव स्मारक और लोहिया चौक मानसी तक पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया और यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस जनजागरण यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने किया। यात्रा में कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनता की व्यापक भागीदारी रही। चंदन यादव ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिले के समग्र एवं संतुलित विकास को गति देना। जनसमस्याओं को सुनना और समाधान की ठोस योजना बनाना। लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि खगड़िया की प्रमुख चुनौतियां गहराती गरीबी और अशिक्षा, बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी, कमजोर स्वास्थ्य सेवाएं, रोज़गार के अवसरों की भारी कमी, सामाजिक असमानता और भेदभाव आदि है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0