मधुबनी और सुपौल की सीमा पर सोनवर्षा में कटाव कर रही कोसी
मधुबनी| कोसी दोनों तटबंधों के बीच मधुबनी एवं सुपौल जिला के सीमा पर कोसी नदी एक सप्ताह से भीषण कटाव कर रही है। मधेपुर प्रखंड की महपतिया पंचायत के सोनवर्षा गांव के वार्ड तीन में नदी तेजी से कटाव कर रही है। वहीं सोनवर्षा गांव का कुछ हिस्सा सुपौल जिले में पड़ता है, वहां भी नदी तेजी से कटाव कर रही है।कोसी नदी के कटाव में अबतक दो दर्जन परिवारों का घर कट चुका है। वासभूमि पर नदी बहने लगी है। कटाव के निकट आते ही लोग फूस एवं एस्बेस्टस का घर उजाड़कर हटा लेते हैं, जबकि पक्का घर नदी में विलीन होते जा रहा है। मधुबनी एवं सुपौल जिले के अधिकारियों द्वारा अभी तक कटाव स्थल का निरीक्षण नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी लालबाबू यादव ने बताया कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा कटाव पीड़ितों की सुधि नहीं लिए जाने से स्थानीय लोगों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। कटाव के कारण रामप्रसाद मंडल, फुलेश्वर मंडल, रामबाबू मंडल, मुकेश मंडल, विनय मंडल, छुतहरू मंडल, बेचन मंडल, प्रमोद मंडल, श्याम मंडल, रामदास मंडल, गुरुशरण मंडल, अनिरुद्ध मंडल, रामबल्लभ मंडल, हीरालाल मंडल, अमलेश मंडल, हरि रंजन मंडल, सुचिन्द्र मंडल , अशोक मंडल, प्रदीप मंडल, संजीव मंडल, मोहन मंडल का घर आ चुका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0