शिवहर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा:17 सितंबर को रक्तदान शिविर से होगी शुरुआत, 2 अक्टूबर तक चलेंगा कार्यक्रम

Sep 14, 2025 - 00:30
 0  0
शिवहर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा:17 सितंबर को रक्तदान शिविर से होगी शुरुआत, 2 अक्टूबर तक चलेंगा कार्यक्रम
शिवहर में भाजपा जिला कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। सेवा पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर को सुबह 11 बजे सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर से होगी। कार्यक्रम में 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ सभी पंचायतों में वृक्षारोपण किया जाएगा। गरीब बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर 'वोकल फॉर लोकल' का संकल्प लिया जाएगा। खादी वस्त्र संग्रहालय से स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी कर स्वदेशी के महत्व पर जागरूकता फैलाई जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष वैद्यनाथ शाह ने किया। जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में मंडल के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के सदस्य और दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News