बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पप्पू यादव बोले- कांग्रेस को गठबंधन तोड़ देना चाहिए, 2 भाइयों की लाश मिली, ज्योति सिंह का नॉमिनेशन

Oct 20, 2025 - 20:30
 0  0
बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पप्पू यादव बोले- कांग्रेस को गठबंधन तोड़ देना चाहिए, 2 भाइयों की लाश मिली, ज्योति सिंह का नॉमिनेशन
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर काराकाट से है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोमवार को यहां से निर्दलीय नामांकन कर दिया है। नामांकन के बाद ज्योति सिंह करीब 30KM का रोड शो किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा... टॉप 15 खबरें... 1. काराकाट से नामांकन के बाद ज्योति का रोड शो भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह सोमवार को काराकाट से निर्दलीय नामांकन कर दिया है। नामांकन के बाद ज्योति सिंह करीब 30KM का रोड शो किया। रोड शो के दौरान ज्योति सिंह पर फूलों की बारिश होती रही। सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ भी दिखाई दी। इससे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा की। उनके रोड शो में अच्छी खासी भीड़ नजर आई। पूरी खबर पढ़ें 2. पटना में युवक की हत्या, बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मारी पटना में दीपावली को लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक युवक की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान मृत्युंजय कुमार (25) के रूप में हुई है। बदमाशों ने मृत्युंजय को तीन गोली मारी है। युवक गोली लगने के बाद मदद की गुहार लगाते बीच सड़क पर गिरते पड़ते भागने की कोशिश में रहा। लेकिन अपराधियों ने घेर कर उसे गोली मार दी। पूरी खबर पढ़ें 3. RJD ने 143 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की बिहार विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 143 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। 12 सीटों पर महागठबंधन ने एक दूसरे के खिलाफ कैंडिडेट्स को उतारा है। 12 सीटों पर महागठबंधन ने एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। RJD ने 24 महिलाओं को टिकट दिया है। तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ RJD कोई कैंडिडेट खड़ा नहीं किया है।पूरी खबर पढ़ें 4. बिहार में आज धूमधाम से मनाई जा रही दीवाली कार्तिक अमावस्या पर आज पटना समेत पूरे बिहार में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। आज हस्त नक्षत्र, वैधृति योग के साथ कलात्मक योग, बुद्धादित्य योग और हंस महापुरुष राजयोग का संयोग बन रहा है। दिवाली के दिन शुभ-लाभ के लिए गणेश-लक्ष्मी के साथ कोश वृद्धि के लिए कुबेर और सरस्वती, पंचदेव, नवग्रह सहित गणेश-अम्बिका की भी पूजा होगी। पूरी खबर पढ़ें 5. 'अनंत को पीटकर भगाया, सम्राट हत्या के आरोपी' बीजेपी के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के अनंत सिंह, आरजेडी के सूरजभान सिंह को हत्या का आरोपी बताया है। उन्होंने लिखा है कि, ऐसे लोगों को वोट देने से अच्छा है चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना। पूरी खबर पढ़ें 6. मुजफ्फरपुर में नवजात का कटा सिर मिला, CCTV खंगाल रही पुलिस मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात सड़क किनारे नवजात कटा हुआ सिर मिला है। मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। कटे हुए सिर को SKMCH भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर दुर्गास्थान रोड की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक आवारा कुत्ता यह सिर कहीं से घसीटकर सड़क पर लाया था। राहगीरों की नजर पड़ने पर पुलिस टीम को सूचना दी गई। पूरी खबर पढ़ें 7. मधुबनी में अपहरण के बाद 12 साल के बच्चे का मर्डर मधुबनी में अपहरण के बाद 12 साल के बच्चे की हत्या की गई है। घर से थोड़ी दूर पर चौकीदार के बेटे का शव मिला है। बदमाशों ने परिवार से 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इसमें 5 लाख कैश और 20 लाख अकाउंट में डालने की बात कही गई थी। बच्चे का नाम आदित्य कुमार है। वो 13 अक्टूबर से लापता था। 19 अक्टूबर को उसकी बॉडी मिली है। पूरी खबर पढ़ें 8. बेलदौर में आटा मिल में लगी भीषण आग बेलदौर बाजार स्थित एक आटा मिल में की सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी को आक्रोशित भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गई, जिसमें डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना बेलदौर-पिरनगरा सड़क पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित आटा मिल में रात करीब तीन बजे हुई। पूरी खबर पढ़ें 9. पप्पू यादव बोले- कांग्रेस को RJD से गठबंधन तोड़ देना चाहिए महागठबंधन में खींचतान अभी भी जारी है। सीट शेयरिंग पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने लालू यादव को गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत दी है। पप्पू यादव ने कहा, 12 जगह पर दोहरे उम्मीदवारों को उतार दिया गया, क्या इससे गठबंधन चलता है। कांग्रेस को निर्णय लेना चाहिए। जिस तरह से टिकट बाटा गया है, ये बिल्कुल गलत है। पूरी खबर पढ़ें 10. गयाजी में दिवाली से पहले 2 भाइयों की लाश मिली गयाजी में दीवाली से पहले रविवार देर रात 2 भाइयों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोनों के शव मुख्य सड़क से आधा किलोमीटर दूर मिले हैं। दोनों रविवार शाम से लापता थे। परिजन ने पाटीदार पर गला दबाकर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान यश राज (27) और विशाल राज (25) के तौर पर हुई है। दोनों न सिर्फ दोस्त थे, बल्कि आपस में ममेरे-फुफेर भाई भी थे। पूरी खबर पढ़ें 11. कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, 7 कैंडिडेट्स के नाम बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 7 कैंडिडेट्स के नाम हैं। चौथी लिस्ट में 3 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वाल्मीकि नगर से पार्टी ने सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को टिकट दिया है। सिकंदरा से विनोद चौधरी पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इसके साथ ही कहलगांव से प्रवीण सिंह कुशवाहा को कैंडिडेट घोषित किया है। पूरी खबर पढ़ें 12. गोपाल मंडल बोले- राजद ने दिया था टिकट का ऑफर भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी और जदयू के चार बार के विधायक रहे गोपाल मंडल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपना लगाव जताया है। उन्होंने कहा है कि वो नीतीश को छोड़ने वाले नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि राजद ने उन्हें टिकट का ऑफर दिया था। सोमवार को अनुमंडलीय कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ “नीतीश कुमार जिंदाबाद” के नारे लगाए। पूरी खबर पढ़ें 13. मुजफ्फरपुर में पैरा कमांडो-पुलिस भिड़े, दुकानदार को चाकू लगा मुजफ्फरपुर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक कल्याणी चौक-जवाहरलाल रोड पर रविवार की शाम जमकर हंगामा हुआ। मामूली कहासुनी ने ऐसा तूल पकड़ा कि पुलिस और पैरा कमांडो के बीच जमकर मारपीट हो गई। अफरा-तफरी के बीच एक सब्जी विक्रेता के पेट में चाकू लग गया, जबकि पैरा कमांडो के सिर में गंभीर चोटें आईं है। करीब 50 मिनट तक चौक पर भगदड़, हंगामा और जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. ढाई साल से चप्पल नहीं पहनी, अब नंगे पाव नामांकन पूर्णिया में नामांकन के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी यानी AAP के प्रत्याशी भानु यादव भारतीय नंगे पैर नॉमिनेशन करने पहुंचे। 34 साल के भानु भारतीय कसबा विधानसभा के लिए बतौर प्रत्याशी नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे। कैंडिडेट का कहना है कि ठंड हो, गर्मी या फिर बरसात दिक्कत बहुत होती है, मगर उन्होंने ढाई साल से आज तक चप्पल नहीं पहना। प्रण है कि बिहार को 10 टॉप विकसित राज्य में आने के बाद ही वे पैर में चप्पल पहनेंगे। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. कल बिहार का मौसम सामान्य बना रहेगा बिहार का मौसम कल यानी शनिवार को भी सामान्य बना रहेगा। आने वाले कुछ हफ्तों में जल्द ही राज्य में ठंड की एंट्री होगी। दिन और रात के अधिकतम तापमान में लगातार 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News