पुलिसकर्मियों का दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण शुरू:विधानसभा चुनाव और पर्व-त्योहार को लेकर तैयारी, 7 दिन तक दी जाएगी ट्रेनिंग

Sep 12, 2025 - 20:30
 0  0
पुलिसकर्मियों का दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण शुरू:विधानसभा चुनाव और पर्व-त्योहार को लेकर तैयारी, 7 दिन तक दी जाएगी ट्रेनिंग
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण में बिहार पुलिस के जवानों की विशेष सेवा ली जाएगी। इसके मद्देनजर जवानों को एक सप्ताह का दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बेगूसराय प्रक्षेत्र के डीआईजी सह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस उत्तरी मंडल मुजफ्फरपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक के आदेशानुसार बेगूसराय पुलिस लाइन में बेगूसराय बल के 50 पुलिसकर्मियों का एक सप्ताह का दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण आज से शुरू किया गया है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-6 मुजफ्फरपुर के तीन प्रशिक्षित अनुदेशकों द्वारा पुलिस लाइन में प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इसी तरह का प्रशिक्षण खगड़िया पुलिस के पुलिसकर्मियों को खगड़िया पुलिस केंद्र में भी प्रशिक्षित अनुदेशकों की ओर से दिया जाएगा। खगड़िया में भी दी जा रही ट्रेनिंग डीआईजी आशीष भारती ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव और आगामी पर्व-त्योहार में बिहार पुलिस के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। क्राउड मैनेजमेंट सहित अन्य कार्यों के लिए उन्हें सभी तरह से प्रशिक्षित रहना जरूरी है। इसीलिए बेगूसराय और खगड़िया दोनों जगह पर छह-छह दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News