पटना में विवाहिता लापता, ससुरालवाले भी गायब:दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

Sep 13, 2025 - 00:30
 0  0
पटना में विवाहिता लापता, ससुरालवाले भी गायब:दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका
पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के नारायणा गांव में एक विवाहिता के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को सूचना मिलने पर जब वे नारायणा गांव पहुंचे, तो घर में कोई नहीं मिला और सभी सदस्य फरार पाए गए। लापता विवाहिता मुस्कान की मां रेणु देवी ने फतुहा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी नारायणा निवासी शिरमनी कुमार से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले 5 लाख रुपया दहेज की मांग को लेकर मुस्कान को प्रताड़ित करने लगे थे। गुरुवार की रात मुस्कान ने फोन पर अपनी मां को बताया कि उसके साथ मारपीट हो रही है। शुक्रवार को जब मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे, तो मुस्कान और उसके ससुराल वाले घर पर नहीं मिले। रेणु देवी का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फतुहा SDPO अवधेश कुमार ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। घर में केवल दो गायें थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस फरार हुए ससुराल वालों की तलाश कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News