दोषियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे : एसपी

Aug 2, 2025 - 04:30
 0  0
दोषियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे : एसपी
भास्कर न्यूज | बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में असामाजिक तत्वों के द्वारा चार मंदिर में घुसकर प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की जानकारी मिलते ही सहरसा एसपी हिमांशु कुमार शुक्रवार की शाम रसलपुर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीण से मिलकर बात की। उन्होंने कहा कि ऐसा कुकृत्य जो भी किया है वो बख्शा नहीं जाएगा। जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। थाना अध्यक्ष को रात्रि गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने घटना स्थल पर पुलिस की तैनाती रखने का निर्देश दिया। उन्होंने जल्द ही मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगाने का भी निर्देश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News