चौथम में विधानसभा चुनाव से पहले लाइसेंसी हथियारों की जांच:67 में से 50 शस्त्रों और कारतूस का सत्यापन किया गया

Sep 10, 2025 - 16:30
 0  0
चौथम में विधानसभा चुनाव से पहले लाइसेंसी हथियारों की जांच:67 में से 50 शस्त्रों और कारतूस का सत्यापन किया गया
खगड़िया जिले के चौथम थाना में लाइसेंसधारी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र के कुल 67 शस्त्रधारियों को 1 से 10 सितंबर तक सत्यापन के लिए नोटिस दिया गया था। इस दौरान शस्त्र, अनुज्ञप्ति और कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया जाना था। साथ ही उनके रख-रखाव और लाइसेंस की जांच भी की जानी थी। चौथम के बीडीओ मोहम्मद मिन्हाज आलम को इस कार्य के लिए दंडाधिकारी नियुक्त किया गया। थाना के पुलिस पदाधिकारी भी सत्यापन के दौरान मौजूद रहे। बीडीओ आलम ने बताया कि 67 में से केवल 50 लाइसेंसधारियों ने अपने शस्त्रों का सत्यापन कराया। गैरमौजूद 17 लाइसेंसधारियों की सूची जिलाधिकारी और प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद मिलान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News