'हिंदू-मुसलमान मैं नहीं, राहुल और तेजस्वी करते हैं':गिरिराज सिंह बोले- दलित की हत्या पर चुप क्यों हैं, ठगबंधन वाले अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहे

Oct 21, 2025 - 12:30
 0  0
'हिंदू-मुसलमान मैं नहीं, राहुल और तेजस्वी करते हैं':गिरिराज सिंह बोले- दलित की हत्या पर चुप क्यों हैं, ठगबंधन वाले अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहे
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस-आरजेडी और सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि किसी हत्या में हिंदू का नाम आते ही राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव तुरंत मृतक के घर पहुंच जाते हैं। वहां जाकर हिंदू-मुसलमान करने लगते हैं। लेकिन मुसलमान जब किसी दलित की हत्या कर देता है तो इन लोगों की नींद नहीं खुलती है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के गांव मधुबनी जिला के झंझारपुर अररिया में दर्दनाक घटना घटी है। चौपाल समुदाय के युवक शिवकुमार चौपाल की फैयाज और उसके साथियों ने निर्मम हत्या कर दी। इस घटना को 5 दिन से अधिक हो गया। इतने दिनों के बाद भी अभी तक तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की नजर नहीं गई है। कांग्रेस नेता फतेहपुर जा सकते हैं, लेकिन यहां दलित युवक की हत्या पर नहीं जाएंगे। हत्या करने वाला मुसलमान है, इसलिए नहीं जाएंगे। इसमें कार्रवाई भी होगी, सरकार ने आश्वस्त किया है। लेकिन इस घटना के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से पूछना चाहता हूं कि आपकी नींद कब खुलेगी। अखिलेश यादव भी नहीं जाएंगे। जो लोग मुझे कहते हैं कि हिंदू-मुसलमान करते हैं, उनसे पूछना चाहता हूं कि कहां गया जमुहरित, कहां गया आपका संवेदना। जो आप अपने आप को सेकुलर और क्या-क्या कहते हैं। अगर यह दलित है। चौपाल जाति का है तो इसके जान की कोई कीमत नहीं। इस गरीब के जान की कोई कीमत नहीं। महागठबंधन के लोग अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहे हैं वहीं, गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर भी निशाना साधा है। 243 सीट पर 254 उम्मीदवारों को उतारे जाने पर कहा कि यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है। ठगबंधन में सब अपने अपने अस्तित्व को बचाने को लेकर लड़ रहे हैं। क्योंकि एनडीए में नेता हैं नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार। उधर नेता नहीं है, यह ठगबंधन जनता में केवल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। कभी कह देगा की गरीबों को जो 10-10 हजार रुपए मिला है, वह वापस ले लेगा। तभी कहेगा की 125 यूनिट बिजली जो मिल रहा है, वह वसूलेगा। जान लें, वसूल नहीं लेगा, यह गरीबों को समर्पित किया गया है। इसी कारण से 27 करोड़ गरीब, गरीबी रेखा से ऊपर गए हैं। हम काम के नाम पर वोट मांगते हैं। वह एमवाय समीकरण के नाम पर वोट मांग रहे हैं, जात के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News