मिर्गी के मरीज की चांदन नदी में डूबने से मौत:बांका में शौच के लिए गए थे, दौरा पड़ने से पानी में दम घुटा

Sep 10, 2025 - 08:30
 0  0
मिर्गी के मरीज की चांदन नदी में डूबने से मौत:बांका में शौच के लिए गए थे, दौरा पड़ने से पानी में दम घुटा
बांका टाउन थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक दुखद घटना सामने आई। करहरिया निवासी 55 वर्षीय कमल किशोर रजक की चांदन नदी में डूबने से मौत हो गई। कमल किशोर मिर्गी के मरीज थे और शौच के लिए नदी किनारे गए थे।परिजनों के अनुसार, वे अक्सर कमल किशोर को नदी के पास जाने से मना करते थे। मिर्गी का दौरा पड़ने से उनका सिर पानी में डूब गया और दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। 3 बेटों का पिता था मृतक बांका थाना के एएसआई विक्टर विश्वास ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। कमल किशोर अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गए हैं। बड़े बेटे सोनू होटल में काम करते हैं। मंझले बेटे मोनू दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। छोटे बेटे कुंदन ई-रिक्शा चलाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़े और छोटे बेटे मौके पर पहुंचे। पिता की मृत्यु से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News