महाशिवरात्रि महोत्सव, 2 शिव विवाह रथ प्रचार के लिए रवाना:31 स्थानों से निकलेंगी शोभायात्राएं, श्रद्धालुओं पर होगी पुष्प वर्षा, तांडव नृत्य-गंगा आरती भी होगी

Feb 2, 2026 - 07:30
 0  0
महाशिवरात्रि महोत्सव, 2 शिव विवाह रथ प्रचार के लिए रवाना:31 स्थानों से निकलेंगी शोभायात्राएं, श्रद्धालुओं पर होगी पुष्प वर्षा, तांडव नृत्य-गंगा आरती भी होगी
पटना में महाशिवरात्रि को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। 15 फरवरी को श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा अभिनंदन समिति की ओर से महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर आज 2 शिव विवाह रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया जो पूरे पटना में महोत्सव का प्रचार करेंगी। राजधानी के अलग-अलग इलाकों से 31 शोभायात्राएं और शिव-बारात झांकियां निकाली जाएंगी। इस बार ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ और ‘विराट रामायण मंदिर में 33 फुट ऊंचे शिवलिंग’ की थीम पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। तांडव नृत्य, गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा समिति के संयोजक और विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने बताया कि खाजपुरा शिव मंदिर परिसर में मुख्य समारोह होगा। जहां शोभायात्राओं के स्वागत के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, तांडव नृत्य, गंगा आरती और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री, धर्माचार्य और समाज के प्रबुद्ध लोग भाग लेंगे और शोभायात्राओं के अभिनंदन के साथ झांकियों की आरती उतारेंगे। मुख्य मंच पर शोभायात्रा समितियों को प्रतीक चिह्न, मेडल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। श्रद्धालुओं पर होगी पुष्प वर्षा डॉ. चौरसिया ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बेली रोड, वीरचंद पटेल पथ और जेपी गंगा पथ पर बड़ी-बड़ी शिव पताकाएं लगाई गई हैं। जिन मुहल्लों से शोभायात्राएं निकलेंगी, उनका रूट चार्ट तैयार है। जगह-जगह स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी। मुख्य मार्गों पर तोरण द्वार बनाए जाएंगे। घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को झंडों से पाटा जाएगा। मुख्य समारोह स्थल, खाजपुरा शिव मंदिर परिसर को रंगीन बल्बों और झालरों से सजाया जाएगा। 8 फरवरी को राजधानी के प्रमुख मंदिरों में होगी शिव चर्चा 8 फरवरी को राजधानी के प्रमुख मंदिरों में शिव चर्चा होगी। हर मंदिर के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। माहौल को शिवमय बनाने और शिव-बारात में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु भाग ले सकें, इसके लिए समिति के सदस्य घर-घर जाकर संपर्क व जागरण अभियान चलाया जाएगा। श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा अभिनंदन समिति के सदस्यों ने आज सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया। पिछले वर्ष महाशिवरात्रि पर 30 स्थानों से शोभायात्राएं निकाली गई थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News