हाईवा ने खराब ट्रक में टक्करमारी, दब कर मिस्त्री की मौत

Feb 2, 2026 - 07:30
 0  0
हाईवा ने खराब ट्रक में टक्करमारी, दब कर मिस्त्री की मौत
एनएच-139 पर रानीतालाब थाना क्षेत्रके सैदाबाद चौक के समीप शनिवारदेर रात एक हाईवा-ट्रक की टक्कर मेंट्रक मिस्त्री की मौके पर ही मौत होगई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूपसे घायल हो गए। यह हादसा उससमय हुआ, जब सड़क किनारे खड़ीएक ट्रक के नीचे मिस्त्री व अन्ययुवक मरम्मत कार्य में जुटे थे। मृतककी पहचान सैदाबाद गांव निवासी देवी यादव के पुत्र भीम कुमार यादव (30 वर्ष) के रूप में की गई है। वहींघायल युवकों में सैदाबाद निवासीअभिषेक कुमार और राहुल कुमारशामिल हैं। दोनों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पटना के अस्पताल मेंभर्ती कराया गया है। घायलों को अस्पताल भिजवायाघटना की सूचना मिलते ही रानीतालाब थाना पुलिसमौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद सेघायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल इलाजके लिए अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष बिट्टू कुमारने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकरपरिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्तहाईवा को जब्त कर लिया है, जबकि चालक मौकेसे फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारीकी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News