गयाजी में 61 सेंटर पर इंटर की परीक्षा:72,698 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जूता-मोजा पहनकर आने से रोक; CCTV से निगरानी

Feb 2, 2026 - 07:30
 0  0
गयाजी में 61 सेंटर पर इंटर की परीक्षा:72,698 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जूता-मोजा पहनकर आने से रोक; CCTV से निगरानी
गयाजी में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक दो पालियों में होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त व्यवस्था लागू की है। जिले भर में 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 72,698 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन के मुताबिक, सदर अनुमंडल क्षेत्र में 25 केंद्रों पर 36,214 छात्र एग्जाम देंगे, जबकि 21 केंद्रों पर 17,132 छात्रा शामिल होंगी। टिकारी अनुमंडल में 5,406 छात्राओं के लिए 4 केंद्रों, शेरघाटी में 7 केंद्रों पर 10,939 और नीमचक बथानी में 4 केंद्रों पर 3,007 छात्राएं परीक्षा देंगी। इस तरह जिले में छात्रों के लिए 25 और छात्राओं के लिए 36 केंद्र बनाए गए हैं। कुल परीक्षार्थियों में 36,214 छात्र और 36,484 छात्राएं शामिल हैं। एग्जाम शुरू होने से आधे घंटे पहले तक ही मिलेगी एंट्री जिला प्रशासन ने सभी केंद्राधीक्षकों को बिहार बोर्ड के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी अधिकारी या कर्मी को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। चप्पल पहनकर ही प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश समय को भी कड़ाई से लागू करने का फरमान जारी है। पहली पाली के लिए सुबह 9:00 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। समय की जानकारी के लिए सभी केंद्रों के बाहर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने और लगातार अनाउंसमेंट कराने का निर्देश दिया गया है। हर सेंटर पर वीडियोग्राफी होगी सुरक्षा और निगरानी के लिए जिले में 116 स्टैटिक दंडाधिकारी, 116 स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी और 62 वरीय स्टैटिक पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 22 गश्ती दल दंडाधिकारी, 24 गश्ती दल पुलिस पदाधिकारी, 18 जोनल और 8 सुपर जोनल दंडाधिकारी लगातार निगरानी करेंगे। निरीक्षण के बाद प्रतिदिन डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वीक्षकों की तैनाती रेंडमाइजेशन से होगी। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला दंडाधिकारी और महिला पुलिस बल द्वारा की जाएगी। केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। फोटो स्टेट दुकानों, कोचिंग संस्थानों और आसपास की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि इस बार परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News