मतदान केंद्रों के कर्मियों को विस क्षेत्र आवंटित

Oct 24, 2025 - 04:30
 0  0
मतदान केंद्रों के कर्मियों को विस क्षेत्र आवंटित
सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के तहत शेखपुरा जिला में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सामान्य प्रेक्षक प्रसाद एन.भी एवं डीएम आरिफ अहसन की उपस्थिति मे मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कार्य संपन्न कराया गया। डीपीआरओ आर्य गौतम नें बताया कि इस प्रक्रिया में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान पदाधिकारियों की पोलिंग पार्टी का गठन कर दिया गया है। संबंधित प्रेक्षकों और निर्वाची पदाधिकारियों की उपस्थिति में, मतदान केंद्रों के अनुसार 10 प्रतिशत रिजर्व रखते हुए कर्मियों को विधानसभा क्षेत्र आवंटित किए गए हैं। द्वितीय रेंडमाइजेशन में विधानसभा क्षेत्र आवंटित होने के बाद, अब तीसरे रेंडमाइजेशन में इन पार्टियों को विशिष्ट मतदान केंद्र आवंटित किए जाएंगे। इस अवसर पर अपर समाहर्ता लखिन्द्र पासवान, भू अर्जन पदाधिकारी -सह- नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग मृत्युंजय कुमार, दोनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News