हिसुआ में चला स्वीप मतदाता जागरुकता अभियान

Oct 24, 2025 - 04:30
 0  0
हिसुआ में चला स्वीप मतदाता जागरुकता अभियान
शेखपुरा| अरियरी प्रखंड अंतर्गत कसार थाना क्षेत्र के चोरवर गांव में गुरुवार को घर की छत से गिरने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण मिस्त्री के एकलौते पुत्र अजय मिस्त्री के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कसार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। परिजनों के अनुसार, अजय मिस्त्री नवादा जिले में कारपेंटर का काम करता था और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। कुछ दिन पहले वह छठ पूजा में शामिल होने घर आया था। घर की छत से उतरते समय उसका पांव फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दो छोटे पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। नवादा |भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में आईसीडीएस द्वारा व्यापक मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी और 11 नवम्बर को होने वाले मतदान में अवश्य भाग लेने का आह्वान किया। लोकतंत्र को सशक्त बनाएं” का संदेश प्रसारित करना था, जिससे सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की नींव को और मजबूत बना सकें। जीविका दीदियों और विकास मित्रों ने मिलकर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर जीविका दीदियों एवं विकास मित्रों ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। शेखपुरा| शेखपुरा नगर क्षेत्र के कॉलेज मोड़ रेलवे फाटक के समीप एक अज्ञात ट्रक ने एक राहगीर को ठोकर मार दी। जिसे स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान नगर क्षेत्र के एकसारी बीघा गांव निवासी 55 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई। जहाँ हालत गम्भीर रहने पर पावापुरी रेफर कर दिया गया है। यह हादसा बुधवार की देर शाम को हुआ है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकलने में सफल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News