बिहार में भय और असुरक्षा की जगह कानून का राज: नीतीश कुमार

Oct 23, 2025 - 04:30
 0  0
बिहार में भय और असुरक्षा की जगह कानून का राज: नीतीश कुमार
भास्कर न्यूज | हसनपुरा/रघुनाथपुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में रघुनाथपुर के राजपुर में रघुनाथपुर के जदयू प्रत्याशी विकास कुमार सिंह जिशु तथा जीरादेई के जदयू प्रत्याशी भीष्म प्रताप सिंह के समर्थन में चुनावी सभा की। इस मौके पर उन्होंने कहा किबिहार अब पहले जैसा नहीं रहा, यहां भय और असुरक्षा की जगह अब कानून का राज है और विकास की बयार बह रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अब लोग निडर होकर कहीं भी जा सकते हैं। राज्य में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और विकास की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 10 लाख युवाओं को नौकरी दी गई है और अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि इसके तहत नल-जल योजना, गली-नाली निर्माण, शौचालय निर्माण आदि कार्य व्यापक स्तर पर हुए हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में एक माह में औसतन 39 मरीजों का इलाज होता था, जो अब बढ़कर प्रतिमाह 11,600 हो गया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने की। जबकि संचालन रिजवान अहमद ने किया। सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय झा, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, अजय सिंह, रमेश सिंह कुशवाहा, राजेश्वर चौहान, विजय कुशवाहा, रत्नेश सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News