मोतिहारी में नाबालिग से छेड़खानी,युवक अरेस्ट:छतौनी थाना क्षेत्र में हुई घटना,पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Oct 23, 2025 - 00:30
 0  0
मोतिहारी में नाबालिग से छेड़खानी,युवक अरेस्ट:छतौनी थाना क्षेत्र में हुई घटना,पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बड़ा बरियारपुर निवासी 20 वर्षीय विवेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़ा छतौनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि, पुलिस को बड़ा बरियारपुर में राह चलती एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को तुरंत पकड़ लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार, पूछताछ में आरोपी विवेक कुमार ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी की बात स्वीकार की। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। परिजनों ने की थाने में शिकायत यह घटना तब हुई जब लड़की किसी काम से घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान विवेक कुमार ने उसका पीछा किया और अभद्र हरकत की। लड़की ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि, पुलिस महिलाओं और नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों को लेकर पूरी तरह सजग है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उनका कहना है कि ऐसी सख्ती से समाज में महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों में भय पैदा होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News