पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मनाई दीपावली:सीएम निवास मिट्टी के दीयों से सजा, बेटे निशांत भी रहे मौजूद; परिवार और कर्मचारी हुए शामिल

Oct 21, 2025 - 00:30
 0  0
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मनाई दीपावली:सीएम निवास मिट्टी के दीयों से सजा, बेटे निशांत भी रहे मौजूद; परिवार और कर्मचारी हुए शामिल
बिहार में इस बार दीपावली का उत्सव पूरे उल्लास और परंपरागत भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों और घरों तक हर ओर दीयों की जगमगाहट ने त्योहार को रोशन कर दिया है। राजधानी पटना में भी दीपावली की चमक साफ महसूस की जा सकती है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर अत्यंत सादगी और पारंपरिक अंदाज में दीपावली मनाई। मिट्टी के दीयों से सजा सीएम आवास सीएम निवास को पूरी तरह मिट्टी के दीयों से सजाया गया और खुद नीतीश कुमार ने विभिन्न स्थानों पर दीप जलाकर प्रकाश पर्व की शुरुआत की। उनके पुत्र निशांत कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे और परिवार के साथ दीप जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। सरकारी कर्मचारी भी उत्सव में हुए शामिल आवास परिसर में तैनात कई सरकारी कर्मियों ने भी उत्सव में हिस्सा लिया और एक-दूसरे के बीच मिठाइयां और शुभकामनाएं बांटीं। पूरे परिसर की साज-सज्जा पारंपरिक दीयों और रोशनी से की गई थी, जिससे वातावरण में उत्साह और उमंग साफ झलक रही थी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं दीपावली से पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसे सद्भाव, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News