नालंदा में 12 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला:अस्थावां थाना के अध्यक्ष होंगे उत्तम कुमार, संजय पासवान को SC-ST थाने की कमान

Sep 10, 2025 - 12:30
 0  0
नालंदा में 12 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला:अस्थावां थाना के अध्यक्ष होंगे उत्तम कुमार, संजय पासवान को SC-ST थाने की कमान
नालंदा की पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देशन में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एक दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न थानों की कमान और सर्किल इंस्पेक्टर के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साइबर थाना में कार्यरत उत्तम कुमार को अस्थावां थाना का थाना अध्यक्ष बनाया जाना शामिल है। राजमणि, जो पहले अस्थावां थाना अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे, उन्हें दीपनगर थाना अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। सर्किल इंस्पेक्टर स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। संजय पासवान को इस्लामपुर सर्किल इंस्पेक्टर के पद से एससी-एसटी थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जितेंद्र राम को पुलिस केंद्र नालंदा से इस्लामपुर का सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। मुकेश कुमार वर्मा नूरसराय के सर्किल इंस्पेक्टर होंगे साकेत कुमार को अस्थावां सर्किल इंस्पेक्टर के पद से बिहार शरीफ सर्किल इंस्पेक्टर की कमान मिली है। इसके अतिरिक्त, प्रदीप कुमार को पुलिस केंद्र से अस्थावां का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि मुकेश कुमार वर्मा को पुलिस केंद्र से नूरसराय का सर्किल इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साइबर अपराधों से निपटने के लिए धर्मेंद्र कुमार को पुलिस केंद्र से साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही गौरव सिंधु को पुलिस केंद्र से चिकसौरा थाना अध्यक्ष और संजय कुमार को थरथरी थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। अनुभवी अधिकारियों की नई भूमिकाएं स्थानीय पुलिस व्यवस्था में अनुभवी अधिकारियों के योगदान को देखते हुए संतोष कुमार सिंह को बिन्द थाना से गोखुलपुर थाना अध्यक्ष बनाया गया है। राजकुमार चौधरी को रहुई थाना से कल्याण बिगहा थाना अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी नवपदस्थापित थाना अध्यक्ष अपनी नई जिम्मेदारी संभालने से पहले अपना प्रमाण पत्र एसपी कार्यालय में जमा कराना होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि सभी पदाधिकारी अपने नए पदों पर शीघ्र अपना योगदान शुरू करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News