धान गबन : दो पैक्स में 1.55 करोड़ का घोटाला:जमुई में लखनपुर और डुन्डो नर्वदा पैक्स के अध्यक्ष-प्रबंधक पर FIR, कार्रवाई की मांग

Sep 12, 2025 - 16:30
 0  0
धान गबन : दो पैक्स में 1.55 करोड़ का घोटाला:जमुई में लखनपुर और डुन्डो नर्वदा पैक्स के अध्यक्ष-प्रबंधक पर FIR, कार्रवाई की मांग
जमुई में धान खरीद में बड़ा घोटाला सामने आया है। वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पंकज कुमार ने जमुई टाउन थाना में दो पैक्स के अध्यक्षों और प्रबंधकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लखनपुर पैक्स ने खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में 53 किसानों से 5,867 क्विंटल धान खरीदा था। गोदाम में 2,912 क्विंटल धान अवशेष दिखाया गया था। 9 सितंबर को भौतिक सत्यापन में गोदाम खाली मिला। पैक्स अध्यक्ष आनंदी यादव और प्रबंधक अर्चना कुमारी पर 67.70 लाख रुपये के गबन का आरोप है। दोनों मामलों में थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग डुन्डो नर्वदा पैक्स में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां 88 किसानों से 10,542 क्विंटल धान की खरीद की गई थी। सत्यापन में पाया गया कि, गोदाम में होने वाला 3,785 क्विंटल धान गायब है। इसकी कीमत 88 लाख रुपये है। अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह और प्रबंधक विकास कुमार पर सरकारी राशि के गबन का आरोप लगा है। जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश पर दोनों मामलों में थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की गई है। प्रशासनिक स्तर पर जांच चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News