JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का इमामगंज में स्वागत:NDA कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए तिलौथू जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

Sep 12, 2025 - 16:30
 0  0
JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का इमामगंज में स्वागत:NDA कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए तिलौथू जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का इमामगंज बाजार में स्वागत किया गया। वे 12 सितंबर को पटना से रोहतास (तिलौथू) में होने वाले NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में जा रहे थे। जिला अध्यक्ष मिथिलेश यादव के नेतृत्व में JDU के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दयानंद सिंह और रामकिशोर वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। ये पदाधिकारी भी रहे उपस्थित करपी प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल, अरवल प्रखंड अध्यक्ष के.डी. सिंह और कुर्था प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला प्रवक्ता चांद मलिक, पूर्व प्रदेश सचिव सत्येंद्र कुशवाहा और जिला महासचिव सुनील सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। यह क्षण पार्टी संगठन को नई ऊर्जा देगा जिला अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने कहा कि, उमेश सिंह कुशवाहा का स्वागत करना सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि, यह क्षण पार्टी संगठन को नई ऊर्जा देगा। यह एनडीए गठबंधन की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर जदयू की विचारधारा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को हर घर तक पहुंचाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News