सीतामढ़ी के पुपरी प्रखंड स्थित सलग-उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आवापुर में साप्ताहिक अवकाश को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद अब शांत होने को है। नई प्रधानाध्यापिका रूबी कुमारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित कर दिया था। एक सप्ताह से विद्यालय में पढ़ाई पूरी तरह बंद विद्यालय में लगभग 80 प्रतिशत छात्र-छात्राएं मुस्लिम समुदाय से हैं। वे लंबे समय से शुक्रवार को छुट्टी मनाते आ रहे थे। रविवार की छुट्टी की घोषणा के बाद अभिभावकों ने विरोध किया। इस विवाद के कारण पिछले एक सप्ताह से विद्यालय में पढ़ाई पूरी तरह बंद थी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी मणि ने शुक्रवार को विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों से चर्चा की। BEO ने कहा कि, बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने छुट्टी के मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने का आश्वासन दिया। BEO की बात पर बच्चे स्कूल आए अभिभावकों ने BEO की बात मानते हुए अपने बच्चों को विद्यालय भेजने का निर्णय लिया है। वे छुट्टी के संबंध में एक लिखित आवेदन BEO को सौंपेंगे। जिला शिक्षा विभाग को अब साप्ताहिक अवकाश के दिन पर अंतिम निर्णय लेना है। फिलहाल विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां पुनः प्रारंभ होने की संभावना है।