डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा एक्शन मोड में:लखीसराय में 15 दिन में जमीन विवादों के समाधान का आदेश

Dec 15, 2025 - 19:30
 0  0
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा एक्शन मोड में:लखीसराय में 15 दिन में जमीन विवादों के समाधान का आदेश
लखीसराय में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भूमि विवाद से जुड़े मामलों का 15 दिनों के भीतर समाधान करने का सख्त निर्देश दिया। शहर के नगर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल, सचिव जय कुमार सिंह, डीएम मिथलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार सहित जिले के सभी अंचलाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के सातों अंचलों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। कार्यक्रम में पूरी तरह एक्शन मोड में दिखे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा कार्यक्रम में पूरी तरह एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी, लोक भूमि पर अतिक्रमण और भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की। उपमुख्यमंत्री ने स्वयं आवेदकों की समस्याएं सुनीं और फरियादी, अंचलाधिकारी एवं कर्मचारियों को आमने-सामने बैठाकर समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई। स्पष्टीकरण लेने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया कर्मचारियों और पूर्व सदर अंचलाधिकारी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने पर उपमुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव को स्पष्टीकरण लेने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभाग को सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि भूमि माफियाओं और बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए विभाग को सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लखीसराय जिले को राजस्व मॉडल जिला बनाने की बात भी कही। वहीं, प्रधान सचिव सी.के. अनिल ने आम जनता से भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News