औरंगाबाद में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन:मंत्री अशोक चौधरी बोले- हमारी सरकार बनेगी; हर घर को 125 यूनिट बिजली फ्री मिल रही
औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता सह भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन, बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुनील कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी व संचालन जदयू जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास करने का संकल्प जो लिया था, उसे हर हाल में पूरा करना है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। 2005 के पहले बिहार की हालत दयनीय थी। जब नीतीश कुमार ने बिहार की जिम्मेदारी ली, उस समय बिहार का बजट मात्र 26 हजार करोड़ था। इन 20 सालों में बिहार का बजट 3 लाख 18 हजार करोड़ हो गया। यह बदलते बिहार व विकसित बिहार को परिचायक है। हमारी सरकार गरीबों की रक्षा करती नीतीश कुमार ऐसे मुख्यमंत्री है, जो हर वक्त बिहार के विकास की बात करते हैं। हमारी सरकार गरीबों की रक्षा व उनके हितों की रक्षा करती है। 2005 में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर गांव में बिजली पहुंचाने का वादा किया जो वह पूरा किया। अब हर घर को 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। राज्य में आईटीआई कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालय खोलकर बिहार के शिक्षा दी जा रही है। बिहार का विकास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कमर कस लें। एनडीए के प्रत्याशी को हर हाल में जीत कर विधानसभा भेजें ताकि बिहार के विकास को नया आयाम दिया जा सके। राजद कार्यकाल में बिहार में खोले गए चरवाहा स्कूल पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजद के शासनकाल में चरवाहा विद्यालय खोलने का काम लाल यादव ने किया। जिसमें नक्सलवाद, अपराध को बढ़ावा दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन सारी चीजों को हटाकर एक बेहतर प्रदेश बनाने की संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी। हम सभी गठबंधन एक साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। बिहार में राजद के लोग एमवाई की बात करते हैं, लेकिन यह एम आई की पार्टी है। यह एक परिवार की पार्टी है, जिसमें लालू परिवार मंत्री से लेकर सारे कंट्रोल अपने हाथ में रखते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में सर्वप्रथम लालू प्रसाद मुख्यमंत्री बने, उसके बाद उनकी पत्नी राबड़ी देवी और अब उनके बेटा तेजस्वी यादव विराजमान होने की सपना देख रहे हैं। जनता उनका सपना पूरा नहीं होने देगी लेकिन जनता उनका सपना पूरा नहीं होने देगी। बिहार में राजद मुसलमान को दिग्भ्रमित कर वोट ले रही है और उन्हें किसी तरह की कोई भी हिस्सेदारी नहीं दे रही है। नरेंद्र मोदी ही एक ऐसा नेता है, जो मुसलमान का भी बात करते हैं और उनके हिस्सेदारी देने में विश्वास रखते हैं। इसलिए मुसलमानों को डरने की बात नहीं है। मुसलमान को आगे आकर एनडीए की सरकार को बनाने की जरूरत है। मुसलमान का विकास एनडीए सरकार ही कर सकती है। डॉ प्रकाश चंद्र ने उपस्थित लोगों के बीच अपने संबोधन में कहा कि पिछले 5 सालों से लोगों के बीच मैं निस्वार्थ भाव से सेवा करते आ रहा हूं बच्चों का पढ़ाई, गरीब बेटियों की शादी में सहयोग, लाचार मरीज को ब्लड उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए प्रचंड जीत हासिल करेगी। उन्होंने उपस्थित मुख्य अतिथि को मुकुट पहन कर सम्मानित किया। लोजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ने भी अपने संबोधन के दौरान कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन की सरकार बनना तय है।आप सभी लोग जिस उत्साह से शामिल हुए हैं, उसी उत्साह के साथ मतदान करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0