रिसेप्शन पार्टी में तमंचे पर डांस और हर्ष फायरिंग:महिला डांसर के हाथ में युवक ने थमाया पिस्टल, भोजपुर गानों पर झूमते दिखे

Feb 1, 2026 - 08:30
 0  0
रिसेप्शन पार्टी में तमंचे पर डांस और हर्ष फायरिंग:महिला डांसर के हाथ में युवक ने थमाया पिस्टल, भोजपुर गानों पर झूमते दिखे
भोजपुर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तमंचे पर डांस करने और हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए टाउन थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान बिंद टोली निवासी दीपांशु कुमार उर्फ छोटू के तौर पर हुई है। एएसआई जावेद आलम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, हालांकि पुलिस अभी तक हथियार बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर अलग-अलग तीन वीडियो जारी किए गए हैं। जिनमें तीन युवक एक स्टेज पर भोजपुरी गानों की धुन पर हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। जांच में इस बात पुष्टि हुई है कि घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। यह वीडियो बहुभोज(रिसेप्शन) के अवसर पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला डांसरों के साथ कुछ युवक भी स्टेज पर मौजूद थे। इसी दौरान हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया। कानून-व्यवस्था पर सवाल वायरल वीडियो में भोजपुरी गीत 'तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा…' सुनाई दे रहा है, जिसके बीच एक युवक पिस्टल लहराते हुए फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वहीं, एक अन्य वीडियो में अश्लील गीत की धुन पर डांस हो रहा है। इसी दौरान एक युवक महिला डांसर को पकड़कर उसके हाथ में पिस्टल थमा देता है और खतरनाक तरीके से फायरिंग करता है। इस पूरी घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गिरफ्तार आरोपी दीपांशु कुमार उर्फ छोटू ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसके एक साथी के पास देसी पिस्टल था, जिससे फायरिंग की गई। पुलिस इस जानकारी के आधार पर दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे अन्य युवकों की पहचान भी कर ली गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इधर, पुलिस अधीक्षक राज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वायरल वीडियो की गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि वीडियो में शामिल सभी युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक कार्यक्रमों में हथियार लहराने और फायरिंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News