कारोबारी सूरज बिहारी हत्याकांड का लाइव VIDEO:अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे ब्रजेश और उसके गुर्गे; तीन गोली खाकर पर भी बदमाशों को खदेड़ा

Feb 1, 2026 - 08:30
 0  0
कारोबारी सूरज बिहारी हत्याकांड का लाइव VIDEO:अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे ब्रजेश और उसके गुर्गे; तीन गोली खाकर पर भी बदमाशों को खदेड़ा
पूर्णिया के कारोबारी और फेमस ब्लॉगर सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह वारदात मंगलवार, 27 जनवरी की है। घटना के पांचवें दिन इस हाई-प्रोफाइल मर्डर का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट और वारदात के बाद इलाके में फैले तनाव को साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है। करीब 3 मिनट 47 सेकेंड के इस वीडियो में सूरज बिहारी चार अन्य लोगों के साथ एक घर के सामने से गुजरते नजर आते हैं। इसी घर में लगे CCTV कैमरे में पूरी गोलीकांड की वारदात कैद हो गई है। CCTV में कैद फायरिंग की 3 तस्वीरें… सबसे पहले जानिए, पूरा मामला क्या है, जिसकी वजह से फायरिंग हुई मृतक सूरज बिहारी दो भाई हैं। सूरज के छोटे भाई का नाम उदय यादव है। उदय का एक दोस्त है, जिसका नाम सूरज शर्मा है। सूरज शर्मा पूर्णिया का फेमस इन्फ्लुएंसर और ब्लॉगर है। सूरज शर्मा ने 23 जनवरी यानी सरस्वती पूजा के दिन एक लड़की संग फोटो ली और इंस्टाग्राम पर शेयर की। लड़की के बॉयफ्रेंड ने इस तस्वीर को देखकर सूरज शर्मा को टारगेट पर लिया। मंगलवार सुबह झगड़े के बाद कारोबारी सूरज बिहारी विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग का आरोप नेवालाल चौक इलाके में रहने वाले वांटेड ब्रजेश सिंह पर लगा है। ब्रजेश लड़की के बॉयफ्रेंड सेहिल के पक्ष से अपने भाई नंदू सिंह और स्मैक से जुड़े गिरोह के 20 से 25 गुर्गों के साथ घटना को अंजाम देने पहुंचा था। ब्रजेश सिंह पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 8 साल पहले एक हत्या के आरोप में ब्रजेश का नाम आया। इसके बाद से वो कई छोटी बड़ी घटनाओं में शामिल रहा। मारपीट मामले में समझौता करने पहुंचे थे CCTV फुटेज में सबसे आगे हाफ शर्ट और ब्लैक जींस पहने एक युवक ब्लैक स्कॉर्पियो की ओर बढ़ रहा है। उसके ठीक पीछे ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहना दूसरा युवक है। ब्लैक टी-शर्ट, हाफ जैकेट और ब्लैक जींस पहने तीसरा शख्स सूरज बिहारी है। उनके पीछे चौथा शख्स भी नजर आता है, जिसने व्हाइट शर्ट और जींस पहन रखी है। चारों लोग घर के सामने खड़ी ब्लैक स्कॉर्पियो के पास आकर रुकते हैं। इसी स्कॉर्पियो से सूरज बिहारी वारदात से कुछ देर पहले अपने गार्ड और फुफेरे भाई के साथ पहुंचे थे। वे अपने भाई उदय के साथ हुई मारपीट की जानकारी मिलने के बाद समझौता कराने यहां आए थे। स्कॉर्पियो के पास ही सूरज बिहारी के गार्ड को भी खड़ा देखा जा सकता है। ब्रजेश सिंह के पक्ष से 4 लोग पहुंचे थे कुछ ही सेकेंड बाद ऑरेंज रंग की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार स्नेहिल झा और ब्रजेश सिंह पक्ष के दो युवक सामने से क्रॉस करते नजर आते हैं। इसके कुछ ही पलों बाद ब्रजेश के भाई उदय यादव बातचीत के लिए आगे बढ़ते हैं। इसी दौरान ब्रजेश और नंदू, उदय यादव के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। यह देखते ही उदय के भाई सूरज बिहारी, उनका गार्ड और फुफेरे भाई दौड़कर उदय को बचाने पहुंचते हैं। तभी दो बाइक पर सवार स्नेहिल झा समेत ब्रजेश सिंह पक्ष के चार युवक मौके पर पहुंचते हैं। इनमें एक युवक ब्लैक कैप और ब्लैक ड्रेस में है, दूसरा पूरी तरह ब्लैक कपड़ों में, तीसरा व्हाइट स्वेटर पहने हुए है, जबकि चौथे युवक ने चेहरे को हेलमेट से ढंक रखा है और उसने ऑरेंज जैकेट पहन रखी है। ये सभी दौड़ते हुए सूरज बिहारी और उनके पक्ष के लोगों पर हमला बोल देते हैं। इसी बीच पीछे से ब्रजेश के चार अन्य गुर्गे भी निकलते हैं और वे भी सूरज बिहारी तथा उनके साथ मौजूद लोगों पर हमला कर देते हैं। ठीक इसके बाद व्हाइट जैकेट पहने ब्रजेश मौके पर पहुंचता है। ब्रजेश पहले हवाई फायरिंग करता है और फिर पिस्टल ताने सूरज बिहारी की ओर बढ़ता है। CCTV फुटेज के मुताबिक पहली फायरिंग रात 10 बजकर 20 मिनट 43 सेकेंड पर की जाती है। इसके बाद 10 बजकर 21 मिनट पर दूसरी गोली चलाई जाती है, जो सूरज बिहारी के चेस्ट में लगती है। महज एक सेकेंड के भीतर तीसरी गोली फायर की जाती है, जो उनके पेट में जा लगती है। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया करीब 10 कदम चलने के बाद ही सूरज बिहारी लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ते हैं। इसी दौरान ब्रजेश के गुर्गों में शामिल एक बदमाश चौथी फायरिंग करता है और मौके का फायदा उठाकर फरार हो जाता है। कारोबारी की हालत नाजुक देख उनके भाई उदय, गार्ड, फुफेरे भाई और आसपास मौजूद लोग तुरंत सूरज बिहारी को उठाकर स्कॉर्पियो में बिठाते हैं और सीधे होप हॉस्पिटल लेकर पहुंचते हैं। इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई। 7 नामजद, 3 अज्ञात के खिलाफ FIR यह घटना मंगलवार सुबह की है। वारदात को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सूरज बिहारी हत्याकांड में पुलिस ने 7 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। नामजद आरोपियों में वांटेड ब्रजेश सिंह और उसका भाई राज सिंह उर्फ नंदू सिंह, लड़की का बॉयफ्रेंड स्नेहिल झा उर्फ स्नेहिल ठाकुर, ब्रजेश का गुर्गा आदित्य उर्फ आयुष ठाकुर, ऐशु सिंह, रजनीश सिंह और अमन सिंह शामिल हैं। अब जानिए, ब्लॉगर सूरज शर्मा के पिता ने दैनिक भास्कर को क्या बताया? सूरज शर्मा के पिता सुबोध शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया, मेरा बेटा सूरज शर्मा ब्लॉगर है। सूरज 'अपना पूर्णिया' नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाता है। इंस्टाग्राम पर उसके 20.5k, फेसबुक पेज पर करीब उतने ही फॉलोअर हैं। सूरज रोजाना सोशल मीडिया पर दो से तीन वीडियो पोस्ट करता था। वीडियो क्रिएट करने से जुड़े काम को लेकर सरस्वती पूजा यानी 23 जनवरी के मौके पर वो नेवालाल चौक स्थित स्कूल में वीडियो बनाने पहुंचा था। पूरी खबर पढ़िए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News