नाबालिग की होमगार्ड जवान से ग्रामीणों ने कराई शादी:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; एक दिन पहले मंदिर में किया था हंगामा, 20 घंटे थाने में रहे
बेगूसराय में एक नाबालिग लड़की की शादी ग्रामीणों ने होमगार्ड जवान से करा दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। शुक्रवार को लड़की मंदिर में शादी करने के लिए गई थी। लेकिन, लड़का दोस्तों के कहने पर शादी से मुकर गया। फिर मंदिर में लड़की ने हंगामा किया। पुलिस को सूचना दे दी थी।। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले लाई। लड़की को पुलिस ने 20 घंटे बाद पीआर बांड पर परिजनों के हवाले कर दिया। प्रेमी होमगार्ड जवान को भी पीआर बांड पर थाना से परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिर गांव में पंचायती बुलाई गई और दोनों को शादी का फैसला सुनाया गया। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी रिपोर्ट… दरअसल, बछवाड़ा थाना क्षेत्र की लड़की की मां का करीब 8 महीने पहले निधन हो गया था। उसके पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में कोई नहीं था, तो लड़की अपनी मौसी के पास आकर रहने लगी। इंटर की छात्रा अन्य युवक-युवतियों की तरह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थी। इंस्टाग्राम से नंबर शेयर कर फोन पर शुरु हुई बात सोशल मीडिया पर लड़की की दोस्ती 6 महीने पहले समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित पतेलिया गांव के रहने वाले राहुल कुमार उर्फ राकेश कुमार से हो गई। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो किया, तो चैटिंग होने लगी। चैटिंग के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया तो रात-रात भर लंबी बातें होती थी। बात का सिलसिला चल पड़ा, तो दोनों ने कई बार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राहुल उर्फ राकेश ने जब सपने दिखाए, तो काजल खुद को नहीं रोक सकी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे। दोनों छिप कर एक दूसरे से मिलने लगे। कई बार होटल में भी मिलने का सिलसिला चला। लड़की ने जानकारी दी है कि इसी बीच एक दिन राहुल ने दोनों का वीडियो और फोटो बना लिया। सरकारी नौकरी लगने के बाद किया था शादी का वादा दोनों पहले ही शादी में बनने की कसम खा चुके थे और लगातार शारीरिक संबंध बनने के बाद काजल ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया। लड़की बताती है कि राहुल कहता था कि मैं सरकारी नौकरी में जाने के लिए तैयारी कर रहा हूं। हमारी जब होमगार्ड में लग जाएगी, फिर हम दोनों शादी कर लेंगे। बीच-बीच में राहुल उसे बुलाता था। काजल कभी मना भी कर देती थी। वह मौसी के यहां रहती थी, तो मौसी का डर बना रहता था। राहुल उसे वीडियो फोटो वायरल करने का डर दिखाकर बुला लेता था। करीब 3 महीने पहले राहुल की नौकरी होमगार्ड जवान में हो गई, तो काजल भी काफी खुश थी। लगा कि प्रेमी को सरकारी नौकरी हो गई, शादी करके दोनों काफी खुश रहेंगे। काजल के परिजनों को भी दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। लेकिन लड़का के स्वजातीय रहने के कारण उन लोगों ने भी आपत्ति नहीं जताई और लगा कि 17 साल उम्र हो गई है कुछ दिन के बाद 18 साल पूरा होते ही दोनों की शादी कर देंगे। प्रेमी-प्रेमिका शादी हो जाने के बाद खुश रहेगे। करीब एक सप्ताह पहले राहुल ने फिर से काजल को मिलने के लिए बुलाया। एक सप्ताह तक साथ रहे दोनों लड़की मिलने चली गई, एक सप्ताह तक दोनों ने खूब इंजॉय किया। इस बीच काजल ने जब शादी का दबाव बनाया, तो राहुल मुकरना चाहा। लेकिन काजल ने काफी दबाव बना दिया और शुक्रवार को दोनों मंसूरचक के महेंद्रगंज काली मंदिर पहुंच गए। ये दोनों सिंदूर साथ लेकर गए थे, काजल ने सोचा था कि आज अपने प्रेमी के साथ काली माता को साक्षी मान कर शादी के बंधन में बंध जाएंगी। राहुल सरकारी नौकरी लगने के बाद शादी से मुकरना चाहता था। मंदिर में आने के बाद दोस्तों के मना करने पर राहुल शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। दोनों के बीच बहस होने लगी, राहुल के दोस्तों ने इसे रोका। तभी आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दे दी गई। रात भर दोनों को थाने में रखा मंसूरचक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उठाकर थाना लेकर गई। जहां रात भर लड़का और लड़की को अलग-अलग बैरेक में सिपाहियों के साथ रखा गया। पूछताछ में लड़की ने स्वीकार किया कि इंस्टाग्राम से राहुल से दोस्ती हो गई थी। दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे थे और वह राहुल से शादी करना चाहती थी। लेकिन राहुल ने शारीरिक संबंध बनाते हुए आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिया और वह बीच-बीच में ब्लैकमेल भी करता था। शनिवार को थानाध्यक्ष ने लड़का और लड़की से अलग-अलग बात की। परिजनों को बुलाया और दोनों पक्ष से बात करने के बाद थाना से ही पीआर बांड पर दोनों को अपने-अपने परिजनों के हवाले कर दिया गया है। लड़के की शादी हो गई थी तय होम गार्ड की नौकरी होने के बाद लड़के के परिवार वालों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। दान-दहेज भी तय हो गया था और वैषाख के महीने में शादी होनी थी। लेकिन इसी बीच यह घटना हो गई। लड़के पक्ष ने लड़की से किया समझौता सूत्र बताते हैं कि लड़का पक्ष के लोगों ने केस नहीं करने की शर्त पर लड़की पक्ष से समझौता किया है। केस कर देने पर राहुल की नई नौकरी पर खतरा हो सकता है। इसलिए मामले में सुलह कर लिया जाए और इसी मुद्दे पर समझौता हुआ है। सामाजिक स्तर पर हुई बातचीत में दोनों के बीच शादी करने पर समझौता हुआ है। थाना से निकलने के बाद लड़की पक्ष के लोग सामाजिक स्तर पर समझौता करने की बात कहकर लड़का को लड़की के गांव रुदौली ले गए। जहां दोनों के परिजन और गांव के सामाजिक कार्यकर्ता बैठे तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से रुदौली गांव के ही काली मंदिर में देर शाम शादी करवा दी गई है। मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय ने बताया कि आज लड़का और लड़की दोनों के परिजनों को थाना पर बुलाया गया। जहां पीआर बांड पर दोनों को परिजनों को हवाले कर दिया गया है। इसके बाद वे लोग दोनों को लेकर चले गए हैं। इसके आगे क्या हुआ, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0