गैंगरेप के बाद मर्डर, ट्रॉली बैग में भरकर फेंकी लाश:रोहतास में सूटकेस खोला तो बोरे में पैक मिला शव; प्राइवेट पार्ट-बॉडी पर चोट

Feb 1, 2026 - 14:30
 0  0
गैंगरेप के बाद मर्डर, ट्रॉली बैग में भरकर फेंकी लाश:रोहतास में सूटकेस खोला तो बोरे में पैक मिला शव; प्राइवेट पार्ट-बॉडी पर चोट
रोहतास में रविवार सुबह कचड़े के ढेर में एक ट्रॉली बैग के अंदर युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की उम्र 25 से 30 साल की बताई जा रही है। लड़की के साथ पहले गैंगरेप किया गया है। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उसके सिर पर भारी चीज से मारा गया है। इतना ही नहीं, उसके चेहरे, पीठ और शरीर के आगे वाले हिस्से पर नोंचने और मारपीट के निशान हैं। शनिवार देर रात उसके शव को कचरे के ढेर में फेंकने की बात सामने आ रही है। मामला डेहरी नगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास का है। युवती सासाराम की रहने वाली बताई जा रही है। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम और बैग में किस हालत में मिली युवती की लाश… पहले 3 तस्वीरों में देखिए युवती के शव को कैसे पैक किया गया… सफाईकर्मियों की बैग पर पड़ी नजर हर दिन की तरह आज रविवार सुबह 10 बजे सफाई कर्मचारी रामपुर चौराहा के पास कचरा उठाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर वहां फेंके गए एक लाल ट्रॉली बैग पर पड़ी, जो बंद थी। बैग से दुर्गंध आने पर उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। कुछ ही मिनटों में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन किया और घटना के बारे में बताया। गैंगरेप के बाद हत्या करीब 10.30 बजे पुलिस टीम FSL टीम के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने बैग खोलकर देखा तो अंदर 25 से 30 साल की एक युवती का शव मिला। शव को प्लानिंग के साथ बैग में पैक किया गया था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। युवती के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं है। वहीं, प्राइवेट पार्ट पर गहरा चोट है, जिसको लेकर FSL टीम का कहना है लड़की का गैंगरेप हुआ है। इसके बाद उसकी हत्या की गई है। बोरे में पैक कर टेप से चिपकाया मर्डर के बाद युवती के शरीर को मोड़कर पहले बोरे में पैक किया गया है। उसपर टेप चिपकाया गया है। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर युवती के शव को बड़े लाल ट्रॉली बैग में बंद किया। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने बैग को प्लास्टिक से बांध दिया था, ताकि को कोई उसे खोल न सके। शनिवार देर रात उसके शव को कचरे के ढेर में फेंकने की बात सामने आ रही है। मामला डेहरी नगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास का है। युवती सासाराम की रहने वाली बताई जा रही है। CCTV खंगाल रही पुलिस पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बैग यहां कब और किसने फेंका। फिलहाल, युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसके फोटो को आसपास के थानों और लापता सूची से मिलान के लिए भेजा है। डेहरी एसडीपीओ गौरव कुमार यादव ने बताया, मामला बेहद संवेदनशील है। हर बिंदु पर जांच जारी है। जल्द ही घटना के पीछे का सच सामने लाने का दावा किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ------------ इसे भी पढ़िए… शंभू गर्ल्स हॉस्टल में 6 जनवरी को क्या हुआ,देखिए VIDEO:कैसे खोला दरवाजा, लड़कियां क्या चिल्ला रही थीं, कौन-कौन अंदर घुसा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। भास्कर के पास 9:54 सेकेंड का शंभू गर्ल्स हॉस्टल के अंदर का एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में बार-बार दरवाजा खटखटाना, लड़की को नाम लेकर पुकारना, एक दो महिलाओं और पुरुषों की की एंट्री दिखाई दे रही है। पूरी खबर पढ़ें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News