समस्तीपुर में बुजुर्ग महिला से मारपीट:सिर फटा, 6 टांके लगे; बचाने पहुंचे बेटे पर भी हमला, पड़ोसी पर लगाया आरोप

Feb 1, 2026 - 14:30
 0  0
समस्तीपुर में बुजुर्ग महिला से मारपीट:सिर फटा, 6 टांके लगे; बचाने पहुंचे बेटे पर भी हमला, पड़ोसी पर लगाया आरोप
समस्तीपुर में बांस चोरी के आरोप में बुजुर्ग महिला और उनके बेटे पर हमला हुआ है। मारपीट महिला का सिर फट गया, जबकि बेटे की उंगली कट गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान रायपुर नया टोला वार्ड 16 निवासी हृदय सहनी की पत्नी फूल कुमारी देवी(65) और पुत्र गोविंद कुमार(21) के तौर पर हुई है। घटना सरारंजन थाना क्षेत्र की है। आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार झा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि महिला के सिर में करीब छह टांके लगाए गए हैं। सीटी स्कैन कराया जा रहा है। गोविंद कुमार की कटी हुई उंगली का एक्स-रे किया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। पड़ोसी ने बांस चोरी का लगाया आरोप घायल गोविंद कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी लाल बहादुर सहनी ने उनकी बुजुर्ग मां पर बांस चोरी का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। लाल बहादुर सहनी ने लोहे की पगड़िया से हमला कर दिया, जिससे मेरी मां का सिर फट गया। बचाने पहुंचा तो मुझे भी मारा। पिता मजदूरी करते हैं। बड़ा भाई दूसरे राज्य में रहता है। बयान के आधार पर की जा रही छानबीन इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से सूचना मिली है। नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को घायल लोगों से फर्द बयान लेने को लेकर भेजा जा रहा है। बयान के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए सरारंजन थाना भेज दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News