'घर से बाहर निकलो गोली मार देंगे':भागलपुर में केस नहीं उठाने पर 2 मिनट में चार राउंड फायरिंग, बुरा अंजाम भुगतने की धमकी

Feb 1, 2026 - 13:30
 0  0
'घर से बाहर निकलो गोली मार देंगे':भागलपुर में केस नहीं उठाने पर 2 मिनट में चार राउंड फायरिंग, बुरा अंजाम भुगतने की धमकी
भागलपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र में 2 मिनट में खुलेआम चार राउंड फायरिंग की गई है। जिससे दहशत का माहौल है। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक युवक घर से बाहर निकलने और गोली मारने की धमकी दे रहा है। घटना नारायणपुर गांव की है। दलित टोला निवासी राजकिशोर पासवान ने गांव के ही शिवा यादव पर केस उठाने की धमकी देते हुए गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि 27 जनवरी को आरोपी ने उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज की थी, जिसे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर शांत कराया था। करीब एक घंटे बाद दोबारा पहुंचा और मेरे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। उसी केस को वापस लेने के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है भवानीपुर थानाध्यक्ष शुंभ पासवान ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर, वायरल वीडियो ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार और इलाके के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिला पाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News