तेजप्रताप बोले- लालू का राज खत्म, PM की तारीफ की:अखिलेश को बताया टोंटी चोर; पवन सिंह पर तंज- नई-नई भौजाई संग बर्थडे मना रहे

Feb 1, 2026 - 13:30
 0  0
तेजप्रताप बोले- लालू का राज खत्म, PM की तारीफ की:अखिलेश को बताया टोंटी चोर; पवन सिंह पर तंज- नई-नई भौजाई संग बर्थडे मना रहे
जनशक्ति जनता दल के नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक पॉडकास्ट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, खेसारी लाल समेत राजनीतिक, मनोरंजन जगत और विपक्षी नेताओं पर खुलकर अपनी बात रखी। इंटरव्यू के दौरान तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 में 10 नंबर दिए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की जमकर तारीफ की। वहीं जब उनसे पूछा गया कि आप लालू यादव के बेटे हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, “अब कहां, अब राजा का राजगद्दी चला गया।” तेज प्रताप यादव से जब यह सवाल किया गया कि अगर उन्हें आरजेडी की ओर से चुनाव चिन्ह मिलता तो क्या वे चुनाव लड़ते, इस पर उन्होंने कहा, “आरजेडी से लड़ता तो भी मैं खुद को हरवा देता।” इसके अलावा उन्होंने भोजपुरी सिंगर और अभिनेता पवन सिंह और खेसारी लाल पर तंज भी कसा। साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। साथ ही उन्हें टोंटी चोर बता दिया। तेजप्रताप के पॉडकास्ट इंटरव्यू के कुछ अंश पढ़िए… नई-नई भौजाई का हाथ पकड़कर जन्मदिन मना रहे पवन सिंह पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर आपको किसी फिल्म का ऑफर मिला तो क्या आप अभिनय करेंगे। इस पर तेज प्रताप ने साफ इनकार करते हुए कहा, ‘मुझे फिल्मों में जाने का कोई शौक नहीं है।’ तेज प्रताप यादव ने यह भी दावा किया कि उन्हें सलमान खान ने बिग बॉस में शामिल होने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया। तेज प्रताप यादव ने कहा- “मुझे रिएलिटी शो बिग बॉस में आने के लिए खुद सलमान खान ने बुलाया था, लेकिन उस समय चुनाव चल रहा था, इसलिए नहीं गए। चुनाव के बीच में शो में जाना मेरे लिए संभव नहीं था।” पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि भोजपुरी सिंगर और अभिनेता पवन सिंह तो गए थे। इसपर तेजप्रताप ने कहा- “पवन सिंह जैसे लोग “नचनिया-बजजनिया” हैं, वो कलाकार हैं, जाएंगे ही न।” जब पवन सिंह के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने को लेकर सवाल किया गया तो तेज प्रताप ने तंज लहजे में कहा- सवाल- आपने पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई नहीं दी? इसपर तेजप्रताप ने कहा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं इसलिए नहीं दीं क्योंकि वे शराब के नशे में थे। अगर कोई कलाकार, जिसके मुंह पर सरस्वती होती है, शराब पीकर केक काटे तो यह कितना खराब लगता है।” तेजप्रताप यहीं नहीं रुके। उन्होंने भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव पर श्रीराम के अपमान को लेकर निशाना साधा। तेजप्रताप ने कहा- ”खेसारी को भगवान श्रीराम का तीर लगा है, इसलिए चुनाव हार गए।” 5-6 जयचंद लोग पार्टी को लेकर डूब गए, नाम नहीं लूंगा वायरल हो जाएगा इंटरव्यू के दौरान जब तेज प्रताप यादव से तेजस्वी यादव और आरजेडी को लेकर सवाल किए गए, तो वह भावुक हो गए। बातचीत के दौरान उनकी आंखें भर आईं। उनसे पूछा गया- परिवार में अब भी सब कुछ ठीक है या नहीं, तो तेज प्रताप यादव ने मुस्कुराते हुए कहा, "हां, सब कुछ ठीक है। हर परिवार में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव होता रहता है।" सवाल- RJD में ऐसी कौन-सी कमियां रह गईं कि पार्टी 25 सीटों पर सिमट गई? तेज प्रताप यादव ने कहा, “वही 5-6 जयचंद उन्हें ले डूबे। वे कब बाहर जाएंगे, यह तो तेजस्वी जी ही तय करेंगे।” सवाल- कौन जयचंद? तेजप्रताप- अब नाम नहीं लूंगा, वायरल हो जाएगा। सवाल- आप बड़े भाई हैं, समय-समय पर बड़े भाई का किरदार निभाना चाहिए। इस पर तेज प्रताप यादव थोड़े भावुक दिखे। उन्होंने कहा, “बड़े भाई का किरदार जितना निभाना था, निभा चुके। अब हम सिर्फ आशीर्वाद दे सकते हैं। आगे क्या करना है या नहीं करना है, यह उनका फैसला है।” सवाल- एयरपोर्ट पर आपका अपने भाई तेजस्वी से आमना-सामना हुआ, आप थोड़े भावुक दिखे, लेकिन मिलने नहीं गए? आपके छोटे भाई हैं..। तेजप्रताप ने कहा, मेरे छोटे भाई हैं, उनको मेरा पैर छूना चाहिए था, मैं बड़ा हूं। सवाल- जिस बेटी ने लालू जी को किडनी दी, उसे गंदी-गंदी गालियां दी गईं, आरोप लगे कि उन्हें चप्पल मारे गए तेजप्रताप- रोहिणी दीदी के साथ गलत हुआ। चुनाव के समय अखिलेश ने अपमान किया, अब बातचीत नहीं- तेजप्रताप इंटरव्यू के दौरान तेज प्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव धीरेंद्र शास्त्री पर पैसे लेने का आरोप लगाते हैं, लेकिन सवाल यह है कि खुद उनके पास इतना पैसा कहां से आता है। तेज प्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव महंगी गाड़ियों में घूमते हैं, जबकि उनके आवास में टोंटी तक चोरी हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने उनका अपमान किया था, इसलिए अब उनसे किसी तरह की बातचीत का कोई सवाल ही नहीं उठता। सवाल- अखिलेश जी ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री कथा में बहुत पैसा लेते हैं…? तेजप्रताप- अखिलेश जी के पास इतना पैसा कहां से आता है? वो भी तो महंगी गाड़ियों से घूमते हैं। हेलिकॉप्टर में तांडव मचा रहे हैं। मकान से टोंटी चोरी हो जा रहा है। --------- तेजप्रताप से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… तेजप्रताप ने खाली किया बंगला, मंत्री बोले- पंखा-कुर्सी गायब:बल्ब-AC भी निकालकर ले गए; छत डैमेज, खंडहर बनाकर छोड़ गए सरकारी आवास पूर्व मंत्री और JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने पटना स्थित 26 एम स्टैंड रोड का सरकारी आवास खाली कर दिया है। बताया जा रहा है कि आवास में मौजूद फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान को LR भारत के नाम से अनीसाबाद रोड स्थित ऑफिस में शिफ्ट किया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News