सीवान में 14 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या की कोशिश:पिता के पासपोर्ट वेरिफिकेशन में देरी से था परेशान, ओमान में हैं कार्यरत
सीवान के नवतन थाना क्षेत्र में पासपोर्ट वेरिफिकेशन में देरी के कारण एक 14 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या का प्रयास किया। गालीमपुर गांव निवासी यह किशोर अपने पिता के पासपोर्ट सत्यापन के लिए कई दिनों से थाने के चक्कर लगा रहा था, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ पाई। परिवार ने समय रहते उसे बचा लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
किशोर के पिता ओमान में कार्यरत हैं और उन्हें पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए स्थानीय थाने से पुलिस सत्यापन रिपोर्ट की आवश्यकता थी। पिता को लौटना पड़ सकता वापस परिजन के मुताबिक, उनका आवेदन चार दिनों तक लंबित रहा। जब पिता ने विदेश से फोन कर बताया कि सत्यापन न होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ सकता है, तो पहले से ही आर्थिक तंगी और पारिवारिक शोक से जूझ रहे परिवार पर दबाव बढ़ गया। इसी तनाव में किशोर ने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि पिता पर दो मुकदमे दर्ज होने के कारण सत्यापन रोका गया था। हालांकि, पड़ताल में सामने आया कि एक मामले में अदालत पहले ही उन्हें दोषमुक्त कर चुकी है, जबकि दूसरा मामला कथित तौर पर मामूली प्रकृति का है। 2 बार हो चुका वीजा सत्यापन नियमानुसार, ऐसे मामलों में सत्यापन रिपोर्ट में तथ्यों का उल्लेख कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाना चाहिए, न कि फाइल को अनिश्चितकाल के लिए रोका जाए। चौंकाने वाली बात यह है कि 2012 से मुकदमे दर्ज होने के बावजूद, इसी थाने ने 2023 में और चार माह पहले दो बार विदेश जाने के लिए वीजा सत्यापन किया था। तब ये नियम बाधा नहीं बने। सुप्रीम कोर्ट और गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश स्पष्ट करते हैं कि आपराधिक रिकॉर्ड होने पर भी सत्यापन रोका नहीं जाता, बल्कि तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने कहा है कि पासपोर्ट सत्यापन 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा होना चाहिए। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद देने और मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0