पूजा समिति का गठन, मुखिया खूबलाल को अध्यक्ष बनाया
भास्कर न्यूज |हरनाटांड बगहा-दो प्रखंड के जिमरी नौतनवा पंचायत के सिंह मार्केट नौतनवा चौक दुर्गा पूजा समिति की बैठक मंगलवार को मुखिया खूबलाल बड़घडिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। पूजा समिति का अध्यक्ष मुखिया खूबलाल बड़घडिया, सचिव प्रकाश गोड़, कोषाध्यक्ष बलराम पटेल को चुना गया। सदस्यों में अरुण कुमार, अरविंद कुमार, राजू कुशवाहा, कृष्ण कुमार गोड़, बेचन ठाकुर, मनोज पासवान, विजय पासवान, छोटू कुमार, संजय गुप्ता, महेंद्र शाह, अमेरिका पाल व विनोद कुमार कुशवाहा को बनाया गया। पूजा समिति के लोगों ने बताया कि नौतनवा चौक पर लगातार 9 वर्षों दुर्गा पूजा का आयोजन जा रहा है। इस साल भी दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। पूजा की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0