नितिन नबीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष:अरवल भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई, बोले - वे एक कुशल संगठनकर्ता, बिहार के लिए गर्व का पल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नितिन नबीन एक कुशल संगठनकर्ता नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक कुशल संगठनकर्ता हैं और उन्हें संगठन तथा सरकार दोनों में काम करने का व्यापक अनुभव है। तिवारी ने बताया कि जब नवीन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब प्रदेश प्रवक्ता के रूप में उन्हें उनके अनुभव का लाभ मिलता रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में आने से पहले, नितिन नवीन भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं, जहां उनके संगठनात्मक कौशल को पहचान मिली थी। उनके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और यह बिहार के लिए गर्व की बात है। भाजपा नेताओं ने दी बधाई बधाई देने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिन्हा, सविता शर्मा, सत्येंद्र विश्वकर्मा, गिरेन्द्र कुमार, संजीत सिंह, रामाशीष दास, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, राहुल वत्स, जय साहू और प्रिया कुमारी सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0