खगड़िया के मुरादपुर में बाढ़ से संपर्क टूटा:चचरी पुल बना ग्रामीणों का सहारा, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

Sep 17, 2025 - 16:30
 0  0
खगड़िया के मुरादपुर में बाढ़ से संपर्क टूटा:चचरी पुल बना ग्रामीणों का सहारा, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित मुरादपुर गांव का मुख्य मार्ग बाढ़ के तेज बहाव के कारण पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इस वजह से गांव का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है और ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आपसी सहयोग से बांस और लकड़ियों का अस्थायी चचरी पुल बनाया है, जो अब ग्रामीणों के लिए एकमात्र आवागमन साधन बन गया है। हालांकि यह पुल काफी जोखिम भरा है, खासकर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए, जिन्हें हर समय गिरने और चोट लगने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ की यह समस्या हर साल आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षित आवागमन के लिए स्थायी पुल या सड़क निर्माण की व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीण आशा कर रहे हैं कि प्रशासन उनकी सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए समाधान करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News