JDU प्रदेश अध्यक्ष का इमामगंज में स्वागत:उमेश कुशवाहा को कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर किया सम्मान

Sep 12, 2025 - 16:30
 0  0
JDU प्रदेश अध्यक्ष का इमामगंज में स्वागत:उमेश कुशवाहा को कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर किया सम्मान
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का इमामगंज बाजार में भव्य स्वागत किया गया। वे रोहतास जिले के तिलौथू सासाराम में पार्टी कार्यक्रम में जा रहे थे। जदयू जिलाध्यक्ष मिथलेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिंदाबाद के नारों से गूंजा बाजार कुर्था प्रखंड अध्यक्ष और विधानसभा के संभावित उम्मीदवार पैक्स अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। NH 110 अरवल-जहानाबाद मुख्य मार्ग पर इमामगंज बाजार में उनकी गाड़ी के पहुंचते ही 'उमेश कुशवाहा जिंदाबाद' और 'नीतीश कुमार जिंदाबाद' के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सतेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष दयानंद सिंह, करपी प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल, शारदानंद सिंह, राजनाथ सिंह, महेंद्र यादव और अरुण कुशवाहा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News