सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 700 की बढ़ोतरी:नवादा में छह पेंशन योजनाएं संचालित, 2,57,195 पेंशनधारियों को मिले 28.64 करोड़
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़कर 1100 रुपए प्रति माह कर दी गई है। अगस्त 2025 की पेंशन राशि का वितरण डीबीटी के माध्यम से किया गया। नवादा जिले में 2,57,195 पेंशनधारियों को 28.64 करोड़ रुपए वितरित किए गए। जिले में छह पेंशन योजनाएं संचालित हैं। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन में 1,19,723 लाभार्थी हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में 68,355 लोग लाभान्वित हैं। बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना के 31,958 लाभार्थी हैं। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन से 30,056 लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन में 5,375 और निशक्तता पेंशन में 1,728 लाभार्थी शामिल हैं। पेंशन योजनाओं पर दिखाई गई 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्में पूरे बिहार में 1.13 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों को अगस्त 2025 के लिए 1263.95 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। नवादा के डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में पेंशन योजनाओं पर दो डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई गई। मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़ा गया। उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार और बड़ी संख्या में पेंशनधारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0