भोजपुर में 2 दोस्तों को मारी गोली, हालत गंभीर:जुआ खेलने के दौरान पैसे को लेकर विवाद हुआ था, विरोध करने पर फायरिंग कर भागे बदमाश

Oct 21, 2025 - 08:30
 0  0
भोजपुर में 2 दोस्तों को मारी गोली, हालत गंभीर:जुआ खेलने के दौरान पैसे को लेकर विवाद हुआ था, विरोध करने पर फायरिंग कर भागे बदमाश
भोजपुर में सोमवार की रात जुआ खेलने के दौरान बदमाशों ने 2 दोस्तों को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए बिहिया पीएचसी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया पावर हाउस के पास की है। पवन को गोली दाहिने साइड सीने में लगी घायलों में आरा नगर थाना क्षेत्र के धरहरा मुसहर टोली निवासी जट्टा डोम के 25 वर्षीय बेटे गणेश कुमार है। जिसे दाहिने हाथ के केहुनी के पास गोली लगी है। दूसरा घायल बिहिया थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी पवन कुमार का 17 वर्षीय बेटा संजू कुमार है। पवन को गोली दाहिने साइड सीने में लगी है। गोली लगने से दोनों युवकों की हालत काफी गंभीर हो गई। घायल ने कहा, हम बदमाशों को नहीं पहचानते हैं इधर, घटना की जानकारी देते हुए जख्मी युवक गणेश ने बताया कि वो अपने साढ़ू बिक्रम के घर पिछले दस दिनों से रहकर कबाड़ी चुनने का काम करते है। आज शाम से ही दोनों दोस्त पावर हाउस के पास दीपावली के लेकर जुआ खेलने के लिए गए हुए थे। सबकुछ ठीक था, लेकिन इसी बीच 7 बदमाश पहले जुए के पैसे को छिनने लगे। जब हम लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया तो कुछ युवक दूर जाकर फायरिंग शुरू करने लगे। संजू के सीने में गोली मार दी। इसके बाद मुझे गोली मारकर हथियार लहराते मौके से फरार गए। हमलोग बदमाशों को पहचानते तक नहीं है। ऑन ड्यूटी चिकित्सक सरोज ने बताया कि संजू के सिने में गोली लगने से उसकी हालत काफी नाजुक हैं, जबकि गणेश के हाथ में गोली लगी है। आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद संजू को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News