SIR में RJD प्रत्याशी राहुल शर्मा के दो जगह नाम:उम्मीदवार ने आरोपों को साजिश बताया, कहा-गलत तरीके से की जा रही छेड़छाड़

Oct 21, 2025 - 16:30
 0  0
SIR में RJD प्रत्याशी राहुल शर्मा के दो जगह नाम:उम्मीदवार ने आरोपों को साजिश बताया, कहा-गलत तरीके से की जा रही छेड़छाड़
जहानाबाद में राजद प्रत्याशी राहुल शर्मा के मतदाता सूची में दो जगह नाम होने की अफवाह सोशल मीडिया पर फैल गई है। बताया जा रहा है कि उनका एक नाम पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र में और दूसरा जहानाबाद जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र के कोरा गांव में दर्ज है। इन दोनों प्रविष्टियों में उनकी उम्र भी अलग-अलग (41 और 47 वर्ष) बताई जा रही है। यह खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई, खासकर तब जब नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) का कार्य चल रहा था। राहुल शर्मा तत्काल अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और इन आरोपों का खंडन किया। साजिश के तहत की जा रही छेड़छाड़ शर्मा ने कहा कि उनका मतदाता सूची में केवल एक ही जगह नाम है। उन्होंने इसे अपने खिलाफ एक साजिश करार दिया और आरोप लगाया कि किसी ने गलत तरीके से उनके नाम के साथ छेड़छाड़ कर यह अफवाह फैलाई है। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय के अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया है। राहुल शर्मा ने बताया कि उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया है और ऐसी कोई विसंगति नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की साजिश रचने वालों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि चुनाव में गलत तरीके से अफवाह फैलाने के लिए फॉर्म 8 का उपयोग कर नाम बदलने का प्रयास किया गया है। प्रत्याशी ने बताया कि घोसी से चुनाव लड़ने के दौरान उनके साथ पहले भी ऐसी कोशिश की गई थी, लेकिन तब वे सफल नहीं हो पाए थे। उन्होंने कहा कि यह वर्तमान प्रयास भी उसी तरह की एक साजिश है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News